देश के लोग चाहते हैं कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े– केडी भंडारी

मोदी सरकार ने पूरे देश में विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़े– केडी भंडारी

जलांधर(EN)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के डी भंडारी की अध्यक्षता में आज नॉर्थ हल्के के संतोखपुरा में भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की है।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से साहिल बरमोत्रा,यश बरमोत्रा,दविंदर सिंह ,गौरव विनायक

हरजिंदर सिंह,गगन ,गुलशन और अन्य साथी उपस्थित थे।इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही कहा कि युवा शक्ति का भाजपा का साथ जुड़ना नॉर्थ हल्के में पार्टी को और ज्यादा मजबूत कर रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर हर क्षेत्र में मजबूती के साथ काम किया है।उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े और इसी आधार पर तीसरी बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर पार्टी इतिहास बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी को हराने का मन बना चुके हैं और पंजाब की जनता भी अब स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आम आदमी पार्टी की पंजाब में हालत इतनी पतली हो चुकी है कि उन्हें अब लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच पांच मंत्री मैदान में उतारने पड़ रहे हैं।जबकि उपचुनाव में मुख्यमंत्री के खुद के संसदीय क्षेत्र में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिए सुशील रिंकु को भारी मतों से विजयी बनाना होगा तभी जाकर स्मार्ट सिटी का सपना साकार हो पायेगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की,मोहित भारद्वाज,नरेश बांगड़,मेहंदी जी,विजय आदि उपस्थित थे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort Snaptikgrandpashabetescort1xbet girişPin up yuklecasibomkalebetgrandbettingzbahisgamdomholiganbetsahabetbetistMegabahisgrandpashabetgrandpashabet1xbetgrandpashabetAntalya escortmadridbet girişdeneme bonusu veren sitelerjojobet 1025 com girispadişahbetdedebet