कनाडा में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाब के 2 युवक… हुई मौत

कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक भयानक सड़क हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक मोहाली और दूसरा पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हरशनूर सिंह के रूप में हुई है, जो मोहाली के सेक्टर 66 का रहने वाला था।

मौत की खबर से माता-पिता और पूरा परिवार टूट गया है। मृतक युवक के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा पिछले साल दिसंबर 2023 में ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उन्होंने बताया कि युवक हरशनूर सिंह पढ़ाई में काफी होनहार था और पता नहीं कैसे वह हादसे का शिकार हो गया।

पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरशनूर सिंह अपने चार दोस्तों के साथ गाड़ी में गया था, इसी दौरान  हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन की पिछली सीट पर बैठे बठिंडा निवासी हरशनूर सिंह और एक युवक की मौत हो गई। मृतक बठिंडा निवासी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri grandpashabet grandpashabet Mostbetdeneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetgrandpashabetbets10Paribahisbahsegel yeni girişjojobetcasibom güncel girişcasibombahiscasino girişsahabetgamdom girişmobil ödeme bozdurmakocaeli escortvaycasino girişjojobet1xbetgrandpashabet