Sad News: तेज रफ्तार गाड़ी ने 3वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

जालंधर 21अप्रैल (EN) जालंधर के किशनपुरा चौक के पास सोमवार सुबह एक सफेद रंग की तेज रफ्तार गाड़ी ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिपुर (3) के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बच्चों के मुंडन के लिए आज वह धार्मिक स्थल पर जाने लगे थे। सभी लोग घर के बाहर खड़े हुए थे तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी आई जिसने पहले कुत्ते को कुचला दिया परिवार का ध्यान कुत्ते की तरफ गया तभी देखा तो उनके बच्चे को भी उसी कार चालक ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पारिवारिक सदस्य सोमनाथ ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक सफेद रंग की गाड़ी तेज रफ्तार आई। जिसको रोकने का इशारा भी किया गया लेकिन उसने कार को रोकने की बजाय उसे तेज भागने लगा तो इतने में बच्चा उसके टायर के नीचे आ गया। वहीं उन्होंने दावा किया की गाड़ी का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। मृत्क की दादी अमरजीत कौर ने बताया कि वह सुबह घर में ही मौजूद थी। आज बच्चों के मुंडन के लिए वह सब लोग इकट्ठा होकर धार्मिक स्थल पर जाने वाले थे। एकदम से बाहर से जब शोर आने लगा तो बाहर जाकर देखा कि गाड़ी चालक ने बच्चे को कुचल दिया था।

मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें किशनपुरा चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की जांच के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort Snaptikgrandpashabetescort1xbet girişPin up yuklemarsbahismarsbahismarsbahisbetkom giriştruvabettruvabet girişkolaybetkolaybet girişsahabet girişporno sex izlehack forum , crackporno izle sex izlekingroyalmeritkingjojobet 1026 com girisfixbetmegabahismegabahisbetisttipobetcasinomilyondeneme bonusu veren siteler