किसान ने बैंक कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या

बरनाला: पंजाब में लगातार कर्ज के चलते आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज बरनाला जिले के गांव ढिल्लवां से सामने आया है, जहां (66) वर्षीय किसान गुरनाम सिंह पुत्र ईशर सिंह ने तीन लाख रुपये के बैंक कर्ज से परेशान होकर खेत में जाकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान गुरनाम सिंह परिवार के सदस्य अमृतपाल सिंह, जगदेव सिंह, पंचायत सदस्य मक्खन सिंह और भारतीय किसान यूनियन डकौंदा संगठन के यूनिट नेता मेला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक किसान गुरनाम सिंह तीन के कर्ज से परेशान थे। उन्होंर कर्ज से परेशान होकर खेत में जाकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली।उन्होंने यह भी बताया कि मृतक किसान सात कनाल जमीन पर खेती करता था। कर्ज अधिक होने के कारण किसान ने दो कनाल जमीन बेच दी थी, जिससे केवल पांच कनाल जमीन बची थी। किसान की मौत से जहां पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने पंजाब सरकार से बैंक द्वारा लिए गए तीन लाख के कर्ज को माफ करने की अपील की है। किसान अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और एक बुजुर्ग पत्नी छोड़ गया।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerultrabetmobilbahis girişvevobahis girişmersobahissekabet, sekabet giriş , sekabet güncel girişmeritbetmeritbetbuy drugspubg mobile ucsuperbetphantomgrandpashabetsekabetGanobetTümbetmarsbahisdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusuonwinmeritkingkingroyalCasibompusulabet girişbetcioBetciobetciobetciocasibomdeneme bonusucasibom 849grandpashabetcasibox