सामग्री:
-पास्ता- 1 कप
-प्याज (कटी हुई)- 2
-शिमला मिर्च (कटी हुई)- 1
-टमाटर- 2
-गरम मसाला- 1 टीस्पून
-लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
-चाट मसाला- 1 टीस्पून
-राई- 1/4 टीस्पून
-टोमैटो सॉस- 2 टेबलस्पून
-हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
-पास्ता मसाला पैकेट- 1
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार
विधि:
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर पास्ता उबलने के लिए रख दें।
- इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसमें राई डालकर तड़का लगाएं।
- अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें।
- फिर टमाटर डालकर इसे नर्म होने तक पकाएं।
- इसमें पास्ता मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- मसाले के तेल छोड़ने पर टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट तक पकएं।
8.पास्ता को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं। - तय समय के बाद गैस बंद कर पास्ता पर निकाल लें।
- तैयार है पास्ता। इसमें हरा धनिया और चाट मसाला डालकर सर्व करें।