07/27/2024 8:42 AM

CM Mann ने मुकेरियां बस हादसे पर जताया शोक, 1 करोड़ देने का किया ऐलान

मुकेरियां में एक सड़क हादसे के दौरान पंजाब पुलिस के 4 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना पर सीएम मान ने दुख साझा करते हुए कहा कि आज मुकेरियां में एक सड़क हादसे में हमारे पंजाब पुलिस के 4 जवानों की जान चली गई। पॉलिसी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवारों को 1 करोड़ रुपए की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं।