पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान : किसान की मौत से हूं दुखी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक युवा किसान की मौत से दुखी हैं तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। किसान की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’ संगरूर-जींद सीमा पर खनौरी में बुधवार को पुलिस और किसानों के बीच झड़प के दौरान शुभकरण सिंह (21) नामक एक किसान की मौत हो गई। पंजाब-हरियाणा सीमा पर इस झड़प में शुभकरण सिंह की मौत के साथ ही कुछ अन्य घायल भी हो गए।

यह घटना तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने अपना ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन फिर से शुरू किया और हरियाणा पुलिस ने शंभू तथा खनौरी सीमा पर अवरोधक तोड़ने के प्रयासों को विफल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुभकरण की मौत पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पंजाब के नौजवान शुभकरण की मौत बेहद दुखद है। क्या इसी दिन के लिए हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी कि एक दिन अपने ही देश में हमारे द्वारा चुनी हुई सरकारें हमारे ही बेटों को अंग्रेजों की तरह शहीद कर देंगी? उन्होंने कहा, ‘‘हम शुभकरण के कातिलों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।’’ मान ने कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। हालांकि उन्होंने खनौरी की घटना के संदर्भ में हरियाणा पुलिस पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्यों नहीं जा सकते।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerultrabetmeritbet1xbet, 1xbet girişmersobahissekabet, sekabet giriş , sekabet güncel girişmatadorbet girişmatadorbet girişbuy drugspubg mobile ucsuperbetphantomgrandpashabetsekabetGanobetTümbetmarsbahismarsbahisdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusuonwinmeritkingkingroyalCasibomcasibompusulabetbetcioBetciobetciobetciocasibom