सियासी हलचलः मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों के साथ CM पद से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। ऐसे में नई सरकार का गठन होना संभव है। सूत्रों के अनुसार आज विधायक दल की बैठक में इसका एलान होगा। हरियाणा की सियासत से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लालने अपना इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया है। साथ ही अब हरियाणा में नई सरकार का गठन होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ 4:00 बजे शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में 5 नए चेहरे हो सकते हैं।

कहा जा रहा है कि सीएम को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।

हरियाणा में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बीच चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी आलाकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में पार्टी आलाकमान ने बदलाव का मन बना लिया है। इसे देखते हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जा सकता है। वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद भाजपा की तरफ से विधायक दल के नए नेता निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल हुई थी। इसके बावजूद भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक लोकसभा सीट देने को तैयार हो गई थी, लेकिन दुष्यंत चौटाला अपनी मांग पर अड़े हुए थे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerescortfixbettarafbet girişmarsbahis, marsbahis giriş,marsbahis güncel girişmersobahisngsbahis girişmarsbahis girişmarsbahis girişbuy drugspubg mobile ucsuperbetphantomgrandpashabetsekabetNakitbahisTümbetmarsbahis1xbetmarsbahisHoliganbetpusulabetpusulabet girişcasibomonwinmeritkingkingroyalMeritbetbetciobetciobetciobetcioGrandpashabetcasibom