भाजपा के कैंट विधानसभा कार्यालय खुलने के कार्यक्रम मे हजारो लोगो की भीड़ ने विरोधियो को जालंधर मे मोदी लहर की झलक दिखाई

नरेंद्र मोदी भाजपा को मौका दो कैंटोनमेंट एवं जालंधर के हर निवासी को सुरक्षा सुविधा मेरी ज़िम्मेवारी-सुशील रिंकू

जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकु की एतिहासिक जीत तय –सुशील शर्मा

जोरदार कार्यक्रम कर भाजपा ने दिखाया केवल शहर नही गाँव मे भी भाजपा का जलवा 1 जून को दिखेगा

जालंधर (EN)भारतीय जनता पार्टी जालंधर कैंट हल्के ने लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिलाअध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में अर्बन स्टेट, फेस-1, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने, गढ़ा में किया गया।इस अवसर पर विधिवत रूप से गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी मे श्री सुखमनी साहिब का पाठ उपरांत लंगर का आयोजन किया गया।इस अवसर सैकड़ों की तदाद की भीड़ ने जालंधर में मोदी लहर और आगामी 1 जून को कैंट से भाजपा के हक में ज़ोरदार मतदान का जलवा देखने को मिलेगा।इस अवसर पर जालंधर लोकसभा से पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू,पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,जिला महामंत्री और कैंट हल्के के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,प्रदेश किसान मोर्चा से सतनाम बिट्टा,जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,अमरजीत सिंह अमरी,मंडल प्रधान बलराज बधन,शिवदर्शन अब्बी,राहुल जामवाल,कुलदीप मानक,जॉर्ज सागर विशेष रूप से उपस्थित हुए।सुशील शर्मा ने कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने पुरे विश्व में भारत की अनोखी पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि संगठित,समर्पित और सशक्त कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूँजी है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकु की एतिहासिक जीत तय है।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को तीसरी बार मौका दे और कैंटोनमेंट एवं जालंधर के हर निवासी को सुरक्षा सुविधा की ज़िम्मेवारी मेरी है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेगे और जालंधर लोकसभा जीतेंगे।जालंधर के लोगों की एक ही आवाज है कि भाजपा के नेतृत्व में पूरा लोकसभा हल्का आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास को पूरे जालंधर के लोगों से अथाह प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के इसी विकास मॉडल पर भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद लोकसभा में जाकर पंजाब के लोगों की आवाज बन कर मोदी सरकार तक आवाज उठायेगे।इस अवसर पर सरबजीत मक्कड़ ने इस कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि जालंधर कैंट हल्का इस बार लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा और सुशील रिंकू की जीत में सबसे ज्यादा लीड लेकर जालंधर में इतिहास कायम करेगा।उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने विकास और श्रेष्ठता की बुलंदियों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जालंधर में पहली बार भाजपा का सांसद चुनाव जीत कर मोदी जी की लगातार बनने वाली तीसरी सरकार में मजबूती से शहरवासियों के हितों को रखेंगे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort7slots1xbet girişpadişahbet güncelpadişahbetslot siteleritipobetfixbetjojobetmatbet,matbet giriş,matbet güncel giriş