गर्मी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड…मौसम विभाग ने जारी किया 2 दिन का रेड अलर्ट

 पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन तापमान ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पंजाब में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नौतपा का असर पंजाब में अभी दो दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री ज्यादा है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा के बाद सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा। वहीं, फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान

-अमृतसर- कल का तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 46 के पार जाने की आशंका है।

-जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो आज 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

-लुधियाना- शहर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो आज 46 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

-मोहाली – सोमवार शाम को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

-पटियाला- कल शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişslot sitelerideneme bonusu veren sitelerSnaptikgrandpashabetescort1xbet girişkingroyaldumanbetsahabetMarmaris escortporn sexpadişahbet giriş jojobet