SSP Harjit Singh ने ’32 बोर’ गीत के गायक और म्यूजिक कंपनी के खिलाफ मामला किया दर्ज

पंजाबी गानों में गन कल्चर के क्रेज इन दिनों बढ़ता जा रहा है। हथियारों का प्रदर्शन करना एक फैशन बन गया है। गानों से लेकर समारोह में हथियारों को लेकर चलना आम बात है। वहीं 32 बोर गीत के गायक और म्यूजिक कंपनी के खिलाफ गन कल्चर को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी हरजीत सिंह ने रायकोट के गांव भैणी दरेडां वासी म्यूजिक अल्बम निर्माता सत्ता डीके, गायक तारी कासापुरिया और लव म्यूजिक कंपनी के खिलाफ गाने में हथियारों के प्रमोशन को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। जल्द ही इस मामले में गायक की गिरफ्तारी हो सकती है।

बता दें कि निर्माता सत्ता डीके ने गायक तारी कासापुरिया से ‘डब विच रक्खी दा है 32 बोर’ गीत और म्यूजिक रिलीज किया था। यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एक्शन लेते हुए थाना सदर रायकोट में कंपनी, गायक और निर्माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार गन कल्चर को लेकर बहुत सख्त है। सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या दूसरे किसी भी कार्यक्रमों में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक है। सोशल मीडिया पर भी हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है। जिन लोगों को हथियारों का लाइसेंस जारी किया गया है, तीन महीने के भीतर उसका रिव्यू किया जाएगा। अगर किसी गलत व्यक्ति को लाइसेंस जारी किया गया हो, तो उसे तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। अगले तीन महीने तक हथियार या बंदूक के लिए नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişstarzbetjojobetİzmit escortbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncelpadişahbet güncelpadişahbet girişonwin