आप नेता की दुकान से सामान लेकर फरार चोर

जालंधर,: महानगर मे पुलिस की चौकसी के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। वहीं चोरों ने वार्ड नंबर 62 से आम आदमी पार्टी के नेता बंटी अरोड़ा की दुकान को निशाना बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 चोर बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने राड से ताला तोड़ा और दुकान से चोरी कर भाग गए। तीनों चोरों ने अपने चेहरों को मास्क से ढक रखा था। चोर ताला तोड़ने के लिए हाथ में सिर्फ लोहे की राड लेकर ही नहीं आए थे।बल्कि चोरों के हाथ में तेजधार हथियार भी थे। जिससे साफ है कि वह पूरी तैयारी में थे कि यदि कोई उन्हें चोरी करते देख लेता और मौके पर पहुंचता तो वह तेजधार हथियारों से हमला भी कर सकते थे। तीनों ने बड़ी बेफिक्री के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चोरी की वारदात को सुबह करीब चार बजे अंजाम दिया।

सीसीटीवी की फुटेज में समय सुबह का आ रहा है। सीसीटीवी के अनुसार तीनों चोर मोटरसाइकिल पर आते हैं। इसके बाद दो चोर दुकान पर जाकर पहले ताले इत्यादि देखते हैं। फिर वह बाइक पर बैठे तीसरे चोर को बताते हैं। इसके बाद तीनों राड के साथ दुकान का ताला तोड़ते हैं। बड़े आराम से चोरी करने के बाद दुकान का दरवाजा लगा कर बाइक पर चले जाते हैं।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerbetpark girişodeonbet girişmersobahiskralbet, kralbet girişmeritbet, meritbet girişmeritbet, meritbet girişbuy drugspubg mobile ucsuperbetphantomgrandpashabetsekabetGanobetTümbetdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusuGrandpashabettipobetBetciocasibomgooglercasiboxbetturkeymavibetultrabetextrabetbetciomavibetmatbetsahabetdeneme bonusudeneme bonusu veren sitelersetrabetsetrabet girişdizipalbetciobetciobetciocasibox