Love Marriage से रोकने पर बेटे ने पिता को दी रूंह कंपा देने वाली मौत

लुधियाना; मंगनी टूटने व प्रेम विवाह से रोकने पर कलियुगी बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को कार में डालकर 50 कि.मी. दूर फतेहगढ़ साहिब के निकट भाखड़ा नहर में फैंक आए।

मृतक की पहचान परमजीत सिंह (55) निवासी गांव मुकंदपुर व थाना डेहलों के रूप में हुई है। आरोपियों ने वारदात को 10 फरवरी को अंजाम दिया था। थाना डेहलों की पुलिस को 13 फरवरी को परमजीत सिंह की गुमशुदगी संबंधी सूचना मिली। पुलिस ने शव की तलाश फतेहगढ़ साहिब से शुरू की तथा एक सप्ताह बाद 70 कि.मी. दूर अंबाला के निकट नहर से उसे परमजीत का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने आरोपी जोबनजीत (24) तथा उसके दोस्त आकाश (21) को काबू कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।  थाना प्रभारी इंस्पैक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि केस की शुरूआती जांच में ही जोबनजीत पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर सख्ती बरतने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि जोबनजीत गांव लहरा की लड़की से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था जिससे उसकी मंगनी हुई थी जो किन्हीं कारणों से टूट गई।

जोबनजीत मंगनी टूटने का कारण अपने पिता परमजीत सिंह का मानता था। इसके अलावा परमजीत सिंह के बैंक अकाऊंट में लाखों रुपए थे और वह बेटे को पैसे नहीं देता था जिस कारण जोबनजीत सिंह अपने पिता से नफरत करने लगा। उसने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर पिता के कत्ल की योजना बनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 10 साल पहले डेहलों इलाके में एक कत्ल हुआ था। उस समय आरोपियों ने शव को भाखड़ा नहर में फैंका था जिस कारण शव बरामद नहीं हुआ था। इस बात की जानकारी जोबनजीत को थी। उसने परमजीत का कत्ल करने के बाद शव को नहर में फैंकने की योजना इसीलिए बनाई थी ताकि पुलिस के हाथ शव न लगे तथा वह पकड़ा न जाए।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişsekabetSamsun escortholiganbetpadişahbetpadişahbet girişmarsbahisimajbetgrandpashabet